फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र से कांगड़ा पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में मलेरिया उन्मूलन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्र से चार सदस्यीय टीम पहुंची है। चार दिन तक टीम जिले के विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर व्यवस्थाओं की जायजा लेगी। टीम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, चंडीगढ़ से डॉ. अमरजीत कौर, विश्व स्वास्थ्य संगठन से डॉ. शाहवार काजमी, तमेश देवांगन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से डॉ. अनुराग पट्टी शामिल हैं। यह टीम मंगलवार को कांगड़ा पहुंच गई थी।
विज्ञापन

पहले दिन उन्होंने डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा से मुलाकात की और क्षेत्रीय अस्पताल का दौरा कर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। अगले दो दिन तक टीम टांडा मेडिकल कॉलेज सहित पालमपुर के निजी अस्पतालों के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण करेगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने कहा कि वर्ष 2026 में जिला कांगड़ा को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए टीम यहां जायजा लेने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें