फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिकल युक्त पानी ड्रेन में डालने पर महापंचायत हुई

विज्ञापन
फोटो 72: नोरंगपुर गांव में महापंचायत को संबोधित करते एक वक्ता। (संवाद) - फोटो : samvad
विज्ञापन
बादली। गांव नोरंगपुर में मसानी बैराज से आने वाले केमिकल युक्त पानी को ड्रेन नंबर-8 में डालने के विरोध में महापंचायत हुई। इसमें किसानों और ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी से खेती को संभावित नुकसान पर चिंता जताई।
विज्ञापन

महापंचायत में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलकर समाधान की मांग करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 51 सदस्यीय किसान कमेटी बनाई गई।
महापंचायत की अध्यक्षता गुलिया खाप के प्रधान विनोद बादली ने की। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी के मसानी बैराज से निकलने वाले पानी को औरंगपुर लिंक ड्रेन (साहिबी नदी) के माध्यम से ड्रेन नंबर-8 में डालने की योजना का क्षेत्र के लोग विरोध कर रहे हैं। इसके लिए प्रशासन की ओर से पाइपलाइन बिछाने की व्यवस्था की जा रही है।
इससे करीब 70 हजार एकड़ कृषि भूमि और फसलों को नुकसान होने की आशंका है। महापंचायत में विधायक कुलदीप वत्स, पूर्व विधायक नरेश शर्मा, सातगामा प्रधान अनार सिंह गुलिया, बादली के सरपंच आनंद गुलिया और किलोई के सरपंच प्रदीप रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें