फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराही में बनेगा कम्यूनिटी सेेंटर और चौपाल का काम

विज्ञापन
-फोटो 89 : बराही गांव में विकास कार्यों का शुभारंभ करवाने के बाद ग्रामीणों के साथ जिला पार्षद र - फोटो : 1
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बराही गांव में विकास कार्यों की सौगात मिली है। यहां पर जिला परिषद की ग्रांट से माता मंदिर के पास कम्युनिटी सेंटर (वाटिका) का निर्माण करवाया जाएगा। इसके साथ ही पंडित वाली चौपाल के शेष निर्माण कार्य करवाए जाएंगे। सोमवार को भाजपा जिला महामंत्री एवं जिला पार्षद रविंद्र छिल्लर ने ग्रामवासियों की मौजूदगी में उन्हीं के हाथों नारियल फुड़वाकर कार्यों का शुभारंभ किया। इस पर गांव के बुजुर्गों ने रविंद्र छिल्लर को आशीर्वाद दिया और कहा कि उनके प्रयासों से गांव और क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिला पार्षद रविंद्र छिल्लर ने कहा कि माता मंदिर के पास बनने वाला कम्युनिटी सेंटर (वाटिका) गांव बराही के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा। इससे ग्रामीणों को धार्मिक, सामाजिक, पारिवारिक एवं सामूहिक आयोजनों के लिए एक बेहतर और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। उनका प्रयास है कि ग्रामीणों को आधुनिक सुविधाएं मिलें तथा गांवों का आधारभूत ढांचा मजबूत हो। जिला परिषद के माध्यम से मिलने वाली ग्रांट का अधिक से अधिक लाभ गांवों तक पहुंचाना और प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना उनका लक्ष्य है। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें