फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों से 900 गेहूं के बैगों को हुआ वितरण

विज्ञापन
16jjrp16- बीज लेने के लिए किसानों की लगी लाइन। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
झज्जर। शहर के कृषि और किसान कल्याण विभाग के पास स्थित दो सरकारी दुकानों पर वीरवार को किसानों को गेहूं के बीज का वितरण किया गया। इस दौरान गेहूं का बीज लेने पहुंचे कुछ किसानों को बीज खत्म होने के बाद खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

गेहूं की बिजाई का समय शुरू होने वाला है। इसको लेकर किसान गेहूं का बीज लेने के लिए पहुंच रहे हैं। शहर के कृषि और किसान कल्याण विभाग के पास मौजूद एक सरकारी दुकान पर बुधवार को एक हजार बैग गेहूं के बीज पहुंचे थे जिसमें से करीब 850 गेहूं के बैगों को वितरण बुधवार को ही कर दिया गया था। इसके बाद बचे हुए गेहूं के बैगों को वितरण वीरवार को किसानों को किया गया।
इसके अलावा दूसरी सरकारी दुकान पर वीरवार को 750 गेहूं के बैग पहुंचे थे जिसको लेने के लिए किसान की लाइन लगी रही। इस दौरान वीरवार को सभी गेहूं के बैगों को वितरण किसानों को कर दिया गया। गेहूं का बीज खत्म होने के बाद कुछ किसानों को खाली हाथ वापस जाना पड़ा। इसके अलावा अब किसान लगातार यूरिया की मांग कर रहे है।
विज्ञापन


जिले में 224297 क्विंटल बाजरे की हुई खरीद
जिले की अनाज मंडियों में बाजरे और धान की खरीद लगातार जारी है। प्राइवेट खरीदारों की ओर से बाजरा और धान खरीदा जा रहा है। बाजरे और धान की खरीद के बाद उठान भी किया जा रहा है। जिले की अनाज मंडियों में अब तक 10408 किसानों के गेट पास काटे गए हैं जिनकी 287901.2 क्विंटल बाजरे की आवक पोर्टल पर दर्ज की गई है। वहीं, 8361 किसानों से 224297 क्विंटल बाजरे की प्राइवेट खरीद की गई है। बाजरे की खरीद के साथ ही बाजरे का उठान भी किया जा रहा है। जिले की अनाज मंडियों में धान की प्राइवेट खरीद हो रही है। झज्जर अनाज मंडी में वीरवार को 1509 मशीन का 1500 क्विंटल धान 2700 से 2900 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। इसके अलावा 1509 हाथ का 150 क्विंटल धान 3200 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। वहीं, 1718 हाथ का 200 क्विंटल धान 3400 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। 1121 हाथ का 150 क्विंटल धान 4000 से 4100 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें