फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ खेल 2030 हरियाणा में कराए जाएं : दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
20jjrp22- ​भिंडावास में आयोजित प्रतियोगिता में सांसद व विधायक को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत : प
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कॉमनवेल्थ खेल 2030 का आयोजन हरियाणा में कराने की मांग की। मंगलवार को गांव भिंडावास में जनशक्ति युवा क्लब की ओर से विजयदशमी पर आयोजित पांचवीं एथलेटिक्स चैंपियनशिप एवं खेल प्रतियोगिता में उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे में मेरिट के आधार पर खेलों की मेजबानी प्रदेश को मिलनी चाहिए।
हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कॉमनवेल्थ खेल होने से स्टेडियम, खेल अकादमियों, मेट्रो रेल, हाईवे और स्पोर्ट्स विलेज जैसी सुविधाओं का विकास होगा। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बड़े आयोजन गुजरात ले जा रही है। उन्होंने कहा कि जब हरियाणा के खिलाड़ी देश के लिए बड़ी संख्या में पदक जीत रहे हैं तो प्रदेश को भी अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का अवसर मिलना चाहिए
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘पदक लाओ, पद पाओ’ नीति लागू की थी। इसके तहत पदक विजेता खिलाड़ियों को डीएसपी सहित अन्य सरकारी पदों पर नियुक्तियां दी जाती थीं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने इस नीति को बंद कर पदक विजेता खिलाड़ियों को उनके अधिकारों से वंचित कर दिया। इस अवसर पर विधायक कुलदीप वत्स भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें