फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम का दीपावली पर तोहफा, पहली बार 160 लोगों को अनुकंपात्मक नौकरी

Sun, 15 Oct 2017 06:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
नगर निगम जयपुर - फोटो : File photo
विज्ञापन
दीपावली के अवसर पर नगर निगम जयपुर में 160 लोगों को मृतक आश्रित अनुकंपात्मक नियुक्ति दी जाएगी। जयपुर के महापौर डॉ. अशोक लाहोटी ने रविवार को यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि नगर निगम जयपुर के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि एक साथ 160 लोगों को मृतक आश्रित अनुकंपात्मक नियुक्तियां दी जा रही हैं। 
विज्ञापन


इन 160 मृतक आश्रित अनुकंपात्मक नियुक्तियों में 124 सफाई कर्मचारियों, 18 चतुर्थ श्रेणी वर्ग कर्मचारियों और 17 कनिष्ठ लिपिक और 1 एआरआई की नियुक्ति होगी। महापौर डॉ.अशोक लाहोटी ने बताया कि सोमवार को नगर निगम जयपुर मुख्यालय पर दोपहर 1 बजे मृतक आश्रित अनुकंपात्मक नियुक्ति आदेशों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक अशोक परनामी, केबिनेट मंत्री कालीचरण सराफ, अरुण चतुर्वेदी, राजपाल सिंह शेखावत, संसदीय सचिव कैलाश वर्मा, विधायक मोहनलाल गुप्ता, विधायक सुरेंद्र पारीक, विधायक नरपत सिंह राजवी, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश टायसन, उप महापौर मनोज भारद्वाज सहित नगर निगम जयपुर के सभी पार्षद और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। डॉ. लाहोटी ने बताया कि शीघ्र ही 100 अन्य मृतक आश्रित अनुकंपात्मक नियुक्तियां भी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें