ओबरी/ संभल। असमोली क्षेत्र के टांडा कोठी गांव में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। बुखार से एक ही परिवार में मां और दो बेटों सहित तीन लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। इनका इलाज मुरादाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है। पचास से अधिक लोग बीमार हैं।
सामुदायिक स्वास्थय केंद्र मनौटा के गांव टांडा कोठी में एक सप्ताह में शाहीन, तनवीर और आरिच व वालेश कुमार को बुखार आया। स्थानीय डाक्टरों से उपचार कराया। हालत बिगड़ने पर मुरादाबाद ले गए। रियासत हुसैन ने बताया कि मुरादाबाद में चिकित्सकों ने मां बेटों में डेंगू होने की पुष्टि की है। जबकि इसी गांव की रेशमा व रेशमा के दो बेटे ओसाफ अली, सनोव्वर अली तथा शमशुल की मां अफसरी खातून सहित करीब 50 लोग बुखार की चपेट में हैं। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को दोपहर 12 बजे पहुंचकर सौ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया है। मरीजों को दवाई दी दी गई है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से गांव में जब तक बुखार का प्रकोप है तब तक प्रतिदिन शिविर लगाने की मांग की है। साथ ही कीटनाशक के छिड़काव की मांग उठाई है।
कोट-
गांव में बुखार और ग्रामीणों की मांग के चलते सोमवार को सीएचसी के चिकित्साधीक्षक से बात कर शिविर लगाया गया। बुखार पीड़ितों को दवाई वितरित की गई। कीटनाशक का छिड़काव कराया जाएगा। शिवशंकर सिंह, ग्राम प्रधान, टांडा कोठी।