गर्मी का मौसम दस्तक दे रहा है। गर्मी से निजात पाने के लिए आप घर पर ही ये टेस्टी आइसक्रीम बना सकते हैं।
सामग्रीः
दूध- 1 लीटर
चीनी- 300 ग्राम
कॉर्नफ्लोर- 1/2 कप
ताजी क्रीम- 1 1/2 कप
केसर- थाड़ी सी
बादाम- 1/2 कप
सौंफ- 1 चम्मच
इलायची- 3-4 पाउडर
विधिः
एक कटोरे में कार्नफ्लोर को कप ठंडे पानी के साथ मिक्स कर के रख दें। दूसरे कटोरे में दूध गरम करें, उसमें केसर मिला कर किनारे रख दें।
पैन में सारा दूध उबालें, चीनी डालें। कुछ देर के बाद उसमें कार्नफ्लोर वाला मिश्रण डाल कर लगातार चलाएं। अब आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
इस ठंडे दूध में बादाम, सौंफ और इलायची को अच्छे से मिलाएं। फिर इसमें केसर वाला दूध मिक्स करें। मिक्स करने के बाद ठंडाई वाले मिश्रण को फ्रीजर में रख दें। इसे डीप फ्रीज करें। आपकी ठंडाई आइसक्रीम तैयार है।