फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: दोस्तों के साथ बांध देखने पहुंचे युवक ने लगाई छलांग, तेज बहाव में लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Sat, 15 Aug 2026 11:26 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

दोस्तों के साथ बांगो बांध का नजारा देखने पहुंचे युवक अचानक रेलिंग पर चढ़कर खुले गेट की दिशा में छलांग लगा दी। कुछ देर पानी में नजर आने के बाद वह लापता हो गया। अब पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
दोस्तों के साथ पानी का बहाव देखने गए युवक ने बांध में छलांग लगाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिनीमाता हसदेव बांगो बांध इन दिनों उफान पर है। लगातार बारिश के चलते बांध के 7 गेट खोले गए हैं और करीब 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसी बीच शनिवार को बांध देखने पहुंचे 23 वर्षीय युवक ने अचानक खुले गेट की दिशा में छलांग लगा दी। कुछ देर तक वह पानी में तैरता दिखाई दिया लेकिन उसके बाद तेज बहाव में ओझल हो गया। घटना के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के चैतमा गांव निवासी रंजीत यादव अपने तीन दोस्तों के साथ बांगो बांध घूमने पहुंचा था। चारों दोस्त गार्डन के पास खड़े होकर बांध का नजारा देख रहे थे। इसी दौरान रंजीत अपने दोस्तों से कुछ दूरी पर चला गया और अचानक गार्डन की रेलिंग पर चढ़कर बांध के खुले गेट की दिशा में छलांग लगा दी। उसकी इस हरकत से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। छलांग लगाने के बाद रंजीत कुछ देर तक पानी में तैरता नजर आया लेकिन तेज बहाव के कारण कुछ ही देर बाद आंखों से ओझल हो गया।

ये भी पढ़ें: Korba News: स्वतंत्रता दिवस की सुबह कोरबा में हथियारबंद बदमाशों का आतंक, ट्रक रोककर 7 भरे गैस सिलेंडर लूटे
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू व तलाशी अभियान शुरू किया। थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रंजीत के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। परिजनों के पहुंचने के बाद मौके पर गमगीन माहौल हो गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीतिश ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। फिलहाल रंजीत का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन


बांगो बांध प्रशासन की ओर से पहले ही गेट खुले होने के चलते लोगों को बांध के आसपास नहीं जाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद लोग बांध का नजारा देखने पहुंच रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मानसून के दौरान बांध, नदी और तेज बहाव वाले जलस्रोतों के पास जाने से बचें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें