फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM News: चलती मालगाड़ी के सामने कूदा युवक, बुरी तरह हुआ घायल; परिजन बोले- मानसिक रूप से है बीमार

Thu, 04 Apr 2024 05:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक युवक ने चलती मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। इस दौरान युवक बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मालगाड़ी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक युवक ने चलती मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया। युवक की पहचान गौरेला के लालपुर गांव के रहने वाले मनीष पुरी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। गुरुवार को पेंड्रा रोड और हर्री रेलवे स्टेशन के बीच एक युवक ने चलती मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटनास्थल के आसपास के लोगों की नजर खून से लथपथ युवक पर पड़ी तो आरपीएफ को मामले की जानकारी दी। मौके पर आरपीएफ की टीम ग्रामीणों की मदद से युवक को गंभीर हालत में गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल गई, जहां पर प्राथमिक उपचार और युवक की गंभीर स्थिति के बाद उसे बिलासपुर सिम्स के लिए रेफर कर दिया गया है।

युवक की पहचान गौरेला थानाक्षेत्र के लालपुर गांव के रहने वाले मनीष कुमार पुरी के रूप में हुई है। घटना NLPG 825/19- 21 पोल के पास हुई है। हालांकि परिजनों की मानें तो मनीष की तबीयत कुछ ठीक नहीं थी और मानसिक रूप से वह बीमार चल रहा था। घरवाले उसे कमरे में ही बंद करके रखते थे और आज भी उसे कमरे में बंद करके रखा गया था, लेकिन वह कमरे में बनी खिड़की से बाहर निकलकर सीधे रेलवे ट्रैक की ओर भाग गया। उसी समय पटरी पर आ रही मालगाड़ी के सामने कूद गया। 
विज्ञापन


आरपीएफ के एसआई जैमन कुजुर का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी और घायल व्यक्ति को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में लोगों और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें