फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बनी मौत की वजह : दुर्ग में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से दोस्त को उतारा मौत के घाट

Fri, 11 Aug 2023 01:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इस विवाद में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त पर चाकू से वार कर मौत की घाट उतार दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुम्हारी थाना क्षेत्र के रामपुर चोरहा गांव में गुरुवार देर रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इस विवाद में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त पर चाकू से वार कर मौत की घाट उतार दिया।  घटना में शिकायत के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों में शराब पी थी। इस बीच किसी बात को लेकर दोनों गुट के लोग आपस में भिड़ गए। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने कमल खूंटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। धारदार हथियार से हमले से उसकी मौके पर मौत हो गई। हत्या की घटना की जानकारी मिलते ही कुम्हारी थाना की टीम मौके पर पहुंच गई और कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

दुर्ग एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर कुछ संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा आसपास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। मृतक कबाड़ी का काम करता था। विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें