फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: पुलिस हिरासत में युवक की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Thu, 07 Sep 2023 02:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत से हड़कंप मच गया। युवक की मौत से गुस्साए परिजन और भाजपा कार्यकर्तओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
 
विज्ञापन
परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी के कुरूद थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस हिरासत में युवक की मौत से हड़कंप मच गया। युवक की मौत से गुस्साए परिजन और भाजपा कार्यकर्तओं ने नेशनल हाईवे-30 कुरूद में चक्काजाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले की न्यायिक जांच कराने के आश्वासन के बाद परिजनो ने प्रदर्शन समाप्त किया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुरूद के वार्ड क्रमांक 2 निवासी शिवचरण चक्रधारी को शराब बेचने के आरोप में कुरूद पुलिस थाने लेकर आई थी। इसी दौरान युवक चलते-चलते अचानक गिर गया। युवक को जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, जंहा जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

परिजनो का आरोप है पुलिस की पिटाई से ही शिवचरण की मौत हुई है। परिजनों और भाजपा कार्यकर्तओं ने कुरूद टीआई को बर्खास्त करने की मांग की है। साथ ही मृतक के परिजन को 50 लाख का मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं।  बहरहाल पुलिस प्रशासन का कहना है कि मिर्गी से शिवचरण की मौत हुई है। साथ ही कहा कि मामले की न्यायिक जांच कराई जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें