फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mungeli News: धारदार हथियार से गला काटकर युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 27 Oct 2023 10:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली

सार

Mungeli Crime News : मुंगेली के थाना लोरमी इलाके में एक युवक को धारदार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया गया।  पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को 24 घंटे में पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेली के थाना लोरमी इलाके में एक युवक को धारदार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया गया।  पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को 24 घंटे में पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


मृतक के पिता मनराखन यादव ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि मोहल्ले का राजू साहू और उसके भाई दिलू साहू ने उनके बेटे पोखन यादव को जान से मारने की धमकी दी थी। पोखन जब घर नहीं आया तो उसकी तलाश की गई लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया। काफी खोजने पर पोखन का शव खाम्ही शराब भठ्ठी के पास मिला। आरोपी राजू साहू, बिलू साहू और दुर्गेश साहू उर्फ बुलाटी ने पोखन यादव को धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें