फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: खाने नहीं बनाने पर हुआ विवाद, युवक ने मौसी की ले ली जान; नानी घायल

Thu, 25 Jan 2024 11:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले में खाने नहीं बनाने पर युवक ने अपनी नानी और मौसी पर टंगिया से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल मौसी की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिरेझर चौकी क्षेत्र के कोड़ापार गांव में एक युवक ने अपनी ही नानी और मौसी पर धारदार टंगिया से हमला कर दिया। हमले में युवक की मौसी की दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, डोमन दास मानिकपुरी अपने नानी के घर में ही रहता है। आरोपी युवक खाना नहीं बनाने की बात पर अपनी मौसी लता मानिकपुरी और नानी सुरुज मानिकपुरी के साथ झगड़ा करने लगा। गुस्से में आकर युवक ने धारदार टंगिया से दोनों के सिर पर वार कर दिया। इससे दोनों को गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पड़ोस के रहने वाले हेमंत साहू ने घटना की जानकारी एंबुलेंस और पुलिस को दी।

एंबुलेंस से दोनों घायलों को अभनपुर के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने लता मानिकपुरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सुरुज मानिकपुरी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। चौकी बिरेझर पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी डोमन दास मानिकपुरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें