फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजपुर: फूड पॉइजनिंग से महिला की मौत, पति-बेटी की हालत गंभीर, गांव में मेडिकल कैंप

Fri, 03 Oct 2025 11:58 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर

सार

भांडी गांव में फूड पॉइजनिंग की घटना ने एक परिवार में मातम छा दिया। पनिकापारा निवासी 30 वर्षीय प्रीति की उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। वहीं उनके पति और नन्ही बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के भांडी गांव में फूड पॉइजनिंग की घटना ने एक परिवार में मातम छा दिया। पनिकापारा निवासी 30 वर्षीय प्रीति की उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। वहीं उनके पति और नन्ही बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन


स्थानीय सूत्रों के अनुसार परिवार बीते रात से ही उल्टी-दस्त से जूझ रहा था, लेकिन वक्त पर इलाज न मिलने से स्थिति बिगड़ गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया।

सीएमएचओ के निर्देश पर विकासखंड चिकित्सा अधिकारी ने गांव में तत्काल स्वास्थ्य शिविर लगाया। जांच के दौरान करीब 9 अन्य ग्रामीण भी उल्टी-दस्त से पीड़ित पाए गए, जिनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को आशंका है कि दूषित पानी या भोजन इस बीमारी की वजह हो सकता है। घटना के बाद से गांव में सफाई अभियान और जागरूकता कार्य शुरू कर दिए गए हैं। साथ ही मेडिकल टीम को गांव में तैनात कर दिया गया है, ताकि हालात काबू में रहे और बीमारी न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें