फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surguja News: घरेलू विवाद में पति-बेटी की मारपीट से महिला की मौत, दोनों गिरफ्तार; इस वजह से हुई मारपीट

Fri, 02 Jan 2026 05:17 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा

सार

सरगुजा के घुटरापारा में घरेलू विवाद के दौरान पति और बेटी की पिटाई से एक महिला की मौत हो गई। 29 दिसंबर की शाम गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के दौरान पति और बेटी द्वारा की गई मारपीट में एक महिला की मौत हो गई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के घुटरापारा की बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला 29 दिसंबर 2025 की शाम का है। घुटरापारा स्थित एक घर में पारिवारिक कलह के चलते पति और बेटी ने मिलकर महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस हरकत में आ गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपी पति और उसकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि मृतिका शराब का सेवन करती थी और अक्सर कहीं भी पड़ी रहती थी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, इसी बात को लेकर विवाद हुआ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे के सभी कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें