फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dantewada: नग्न अवस्था में घर से 100 मीटर दूर मिला महिला का शव; परिजन बोले- दुष्कर्म के बाद की गई हत्या

Mon, 29 May 2023 08:14 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा

सार

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि महिला की मौत कैसे हुई है। परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक शादीशुदा महिला का शव नग्न हालत में मिला है। महिला का शव उसके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर पड़ा हुआ था। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि महिला के साथ बलात्कार के बाद हत्या की गई है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हाउरनार ग्राम की रहने वाली 25 साल की महिला का शव मिला। महिला शाम को कुएं से पानी भरने के लिए गई थी। इसके बाद वह रात तक नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की, पर कुछ पता नहीं चला। काफी देर बाद करीब 100 मीटर दूर उसका शव मिला। 

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने सोमवार को पंचनामा कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है की महिला की तीन वर्ष पहले ही शादी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें