फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: महिला व अन्य लोगों ने पुलिसकर्मी को जमकर पीटा, पीड़ित ने दर्ज कराई एफआईआर

Thu, 11 Jan 2024 07:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर जिले में एक सिपाही को महिला समेत कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडे से पीट दिया। पीड़ित पुलिसकर्मी में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में तिफरा सब्जी मंडी के पास शराब दुकान से लगे एक चखना सेंटर में सिपाही को महिला समेत कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडे से पीट दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मे महिला और कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए एक आरक्षक को पिटाई कर रहे हैं और आरक्षक अपना बचाव करते दिख रहा है। हालांकि इस घटना की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

विज्ञापन


हालांकि घटना वास्तविक कारण अब तक सामने नहीं आया है। सिविल लाइन थाना के आरक्षक अजीत ने सिरगिट्टी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया है कि राजेश साहू नाम का युवक आरक्षक को सड़क पर रोककर शराब पिलाने के लिए रुपये मांग रहा था। रुपये नहीं देने पर गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर मारपीट की है। वायरल वीडीयो मे आरक्षक वर्दी में नही था। वह अवकाश पर था बताया जा रहा है।

एएसपी ग्रामीण अर्चना झा ने कहा कि आरक्षक ने सिरगिट्टी थाने मे मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस एक आरोपी राजेश साहू को हिरासत मे लेकर अन्य के बारे में पूछताछ व जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें