फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के अवैध संबंध को लेकर होता था विवाद: ससुराल वालों ने भी किया प्रताड़ित, वीडियो बनाकर पति ने दी जान

Fri, 10 Jan 2025 04:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

दरअसल, पति  और पत्नी के बीच आए दिन पारिवारिक बातों को लेकर विवाद होते रहता था। इस बीच झगड़ा होने के बाद पत्नी बिना बताए घर से बच्चों को लेकर भाग गई, जिसके बाद पति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर से हृदय विदारक करने वाली घटना सामने आई है। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने की वजह से पति ने आत्महत्या कर ली। दरअसल, पति  और पत्नी के बीच आए दिन पत्नी के अवैध संबंध को लेकर विवाद होते रहता था। इस बीच झगड़ा होने के बाद पत्नी बिना बताए घर से बच्चों को लेकर भाग गई, जिसके बाद पति ने सुसाइड करने से पहले वीडियो बनाया। फिर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन




पूरा मामला रायपुर के थाना गुढियारी क्षेत्र का है।  आत्महत्या करने से पहले युवक ने पत्नी के परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसके बाद उसने घर में चुनरी की सहायता से आत्मघाती कदम उठाते हुए फांसी लगा ली। घटना बुधवार की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पति उदय राज मिश्रा और पत्नी गुडिया मिश्रा के साथ आये दिन पारिवारिक बात को लेकर विवाद होता रहता था। इस कारण पत्नी गुडिया मिश्रा तीन जनवरी को अपने दो बच्चों के साथ घर से बिना बताये कही चली गयी थी। 
विज्ञापन


इस पर उदय राज मिश्रा ने आठ जनवरी को थाना गुढियारी मे गुम इंसान का रिपोर्ट दर्ज करवाया था। पति उदय राज मिश्रा के पास उनकी पत्नी गुडिया मिश्रा ने फोन पर वीडियो काल किया था। इस दौरान उदय ने घर आने कहा, तो उसकी पत्नी ने आने से इनकार कर दिया। इस पर उदयराज मिश्रा ने उसके पत्नी के परिवार वाले द्वारा प्रताड़ित करते हैं। उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है। इसके बाद उसने आठ जनवरी को अपने घर में लगे सिलिंग फैन से चुनरी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें