फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज शराब पीकर आता था: पत्नी ने डंडे से पीट-पीटकर कर दी पति की हत्या, रोज करता था मारपीट; आरोपी महिला गिरफ्तार

Sat, 02 Dec 2023 09:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती

सार

महिला का पति शराब का आदि था। वह शराब पीने के बाद आए दिन घर में विवाद करता था, जिससे नाराज पत्नी ने उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात पत्नी ने पति पर डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का पति शराब का आदि था। वह शराब पीने के बाद आए दिन घर में विवाद करता था, जिससे नाराज पत्नी ने उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बासिन गांव निवासी बजरंग जाटवर (40) शराब पीने का आदि था। वह आए दिन शराब पीकर घर आता और घर में विवाद करता था। शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर घर का बर्तन बेच देता था। बजरंग जातवार की शराब पीने की आदत से उसकी पत्नी काफी नाराज थी। शुक्रवार की रात बजरंग फिर शराब पीकर आया और घर में गाली-गलौज करने लगा। उस समय घर के बाकी सभी सदस्य सो गए थे। बजरंग अपनी पत्नी के साथ विवाद कर रहा था। जिससे नाराज बजरंग की पत्नी ने बजरंग के सर पर डंडे से जोरदार हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह जब उसके बेटे ने कमरे में जाकर देखा तो बजरंग संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद उसने मामले की जानकारी घर के बाकी सदस्यों को दी। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया और घरवालों से पूछताछ मे जुट गई। इस दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी पर शक हुआ। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में मृतक की पत्नी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और बजरंग पर डंडे से हमला कर हत्या करने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मृतक की पत्नी उर्मिला जटवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


डभरा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि संदिग्ध अवस्था में युवक की लाश मिलने की सूचना मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ में पुलिस को मृतक की पत्नी पर शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी की पत्नी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें