फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीटवेव के बीच राहत की खबर: छत्तीसगढ़ में मौसम हुआ मेहरबान, बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट अब भी जारी

Sun, 05 Apr 2026 10:28 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच मौसम ने राहत भरा मोड़ लिया है। राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में देर रात हुई बारिश ने तापमान के असर को कुछ हद तक कम कर दिया। लोगों ने उमस और गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच मौसम ने राहत भरा मोड़ लिया है। राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में देर रात हुई बारिश ने तापमान के असर को कुछ हद तक कम कर दिया। लोगों ने उमस और गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल तापमान में खास बदलाव नहीं दिखा है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें गिरावट दर्ज की जा सकती है। अनुमान है कि अगले दो दिनों के भीतर पारा 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ सकता है, जिससे गर्मी में और राहत मिलेगी।
विज्ञापन


मौसम में इस बदलाव के पीछे वातावरण में बने चक्रवाती सिस्टम को जिम्मेदार माना जा रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश के ऊपर निचले स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जबकि आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में भी इसी तरह की प्रणाली बनी हुई है, जो मौसम को प्रभावित कर रही है।

आज के लिए जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए।
विज्ञापन

 
बीते दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दुर्ग में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नांगुर और जगदलपुर जैसे इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है। यहां तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें