कोरबा में बीती रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। बेमौसम हुई इस बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। साथ ही घने कोहरे के कारण दृश्यता भी कम हो गई है।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए हुए हैं तो कहीं बारिश हुई है, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है। साथ ही घने कोहरे के कारण दृश्यता भी कम हो गई है। कोरबा जिले में देर रात जमकर बारिश हुई। बारिश से इलाकों में ठंड बढ़ गई है। बेमौसम बारिश से लोग घरों में दुबके पड़े हैं, सड़कें सुनसान हैं।
विज्ञापन
घने कोहरे में विजिबिलिटी 10 मीटर तक हो गई है। तापमान 12 डिग्री है। शहर में रात डेढ़ बजे से रूक-रूककर तेज बारिश हो रही है, जिससे बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है, बिजली बार-बार गुल हो रही है। बारिश से धान मंडियों में नुकसान होने की खबर है। वहीं, दलहन में अरहर, मटर की फसल को इस बारिश से नुकसान हो सकता है। टमाटर की फसल को काफी नुकसान होगा।
रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद नाली से ऊपर सड़क पर कचरे के ढेर भी नजर आए। टीपी नगर सुभाष चौक निहारिका के अलावा श्रमिक बस्तियों में भी बारिश का असर देखने को मिला।