फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलए के नंबर से व्हास्टसएप ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट, थाने पहुंचे विधायक

Wed, 18 Jul 2018 08:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
विज्ञापन
विधायक वृहस्पति सिंह
विज्ञापन
विधायक के मोबाइल से व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से कांग्रेस के विधायक बृहस्पति सिंह को जब इस बारे में किसी परिचित ने सूचना दी कि आपके मोबाइल से ग्रुप में अश्लील वीडियो भेजा गया है तो वह हैरान रह गए। इसके बाद विधायक ने एसपी से शिकायत की साथ ही रामानुजगंज थाने में मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करायी है। 
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि वह 16 जुलाई को पाल इलाके में करेवाशिला सरपंच के घर कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। सरपंच के घर शोक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, तभी वहां से लौटते हुए वह कई जगहों पर रुके थे। इस दौरान उनका मोबाइल कहीं गायब हो गया। उनका कहना है कि मोबाइल में दो सिम हैं। व्हाट्सएप नंबर 9926105315 के अलावा 9406072800 नंबर भी मोबाइल में है। 

उन्होंने कहा कि मोबाइल चोरी होने पर उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उन्हें लगा कि शायद घर पर छुट गया होगा। लेकिन बाद में जब इस नंबर से ग्रुप में अश्लील वीडियो का पता चला तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें