छत्तीसगढ़ के एक मंत्री के कथित अश्लील सीडी मामले में गिरफ्तार वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा ने जमानत याचिका हाईकोर्ट में दायर की है। वहीं वर्मा की न्यायिक हिरासत को रायपुर कोर्ट ने आगामी 27 नवंबर तक बढ़ा दिया है।
छत्तीसगढ़ की बिलासपुर हाईकोर्ट में जमानत याचिका वर्मा के करीबी रिश्तेदार ने दायर की है। रायपुर में जिला अदालत ने विनोद वर्मा की जमानत नामंजूर कर दी थी।
अदालत ने विनोद वर्मा को 13 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। रिमांड अवधि खत्म होने पर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की रायपुर जिला पुलिस ने विनोद वर्मा को 27 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था। वर्मा 31 अक्टूबर से न्यायिक हिरासत में हैं। 14 दिन की रिमांड के दौरान विनोद वर्मा की जमानत याचिका दो बार खारिज की जा चुकी है।