फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham : सड़क पर धान लगाकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, बारिश में बढ़ जाता है हादसों का खतरा

Fri, 04 Aug 2023 06:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

ग्रामीणों व जनता कांग्रेस ने सड़क में धान लगाकर विरोध प्रदर्शन किया है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन दिया है। 
 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति खराब है। बारिश के दिनों में यहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों व जनता कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। इन लोगों ने सड़क में धान लगाकर विरोध प्रदर्शन किया है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


जनता कांग्रेस के नेता व क्षेत्र के जनपद सदस्य अश्वनी यदु ने बताया कि क्षेत्र की अधिकतर सड़कें खराब हैं। इन सड़कों की मरम्मत व निर्माण को लेकर कई बार मांग की जा चुकी है। ज्यादातर सड़कें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनाई गई हैं। ग्राम सैहामालगी-मरका मार्ग निर्माण की स्वीकृति हो चुकी है। इसके बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। यह सड़क आसपास के दर्जनों गांव को जोड़ती है। इसी प्रकार ग्राम प्राणखैरा से बंशापुर होते धौराबंध मार्ग का कार्य आज तक प्रारंभ नहीं हुआ है। वहीं, ग्राम पटुवा से कुंडा मार्ग में मरम्मत के नाम पे सिर्फ गिट्टी डाला गया, जिसकी जांच की मांग की गई। 

सड़क मरम्मत व निर्माण को लेकर यह प्रदर्शन शुक्रवार दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ , जो शाम 4 बजे तक चला है। ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान धान के पौधे को कीचड़ में लगाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। पूरे क्षेत्र के बीते तीन दिन से अच्छी बारिश हुई है। बारिश के कारण सड़क के गड्ढों में पर पानी भर गया है। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है। इसके अलावा स्कूली बच्चों को आने-जाने से परेशानी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें