फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में उपराष्ट्रपति की पत्नी सुदेश धनखड़ ने किया श्रीराम मंदिर का दर्शन: गुरुकुल के छात्रों से की मुलाकात

Sun, 21 Jan 2024 01:33 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की धर्मपत्नी डॉ.सुदेश धनखड़ ने अपने रायपुर प्रवास के दौरान नवगुरूकुल संस्थान में निःशुल्क सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग प्रोग्रामिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अंचल की छात्राओं से मिलीं। 
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति की पत्नी सुदेश धनखड़ ने किया श्रीराम मंदिर का दर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की धर्मपत्नी डॉ.सुदेश धनखड़ ने अपने रायपुर प्रवास के दौरान रायपुर जिला प्रशासन के सहयोग से सेरीखेड़ी में संचालित नवगुरूकुल संस्थान में निःशुल्क सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग प्रोग्रामिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अंचल की छात्राओं से मिलीं। प्रशिक्षणरत छात्राओं से चर्चा करते हुए धनखड़ ने नई सोच के साथ गुणवत्तायुक्त शिक्षा से प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन




राज्य शासन के सहयोग से रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अंचल की छात्राओं को कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग की निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने संचालित किए जा रहे रायपुर के इस आवासीय संस्थान की गतिविधियों की उन्हें विस्तार से जानकारी दी। डॉ. सुदेश धनखड़ ने छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अंचल के जरूरतमंद परिवारों को आधुनिक शिक्षा से जोड़कर बेहतर भविष्य देने के प्रयासों के लिए रायपुर जिला प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना की। उनके आगमन पर उत्साहित छात्राओं ने उन्हें स्व-हस्त निर्मित आभार पत्र भी भेंट स्वरूप प्रदान किया।  
विज्ञापन


वर्तमान में रायपुर कैंपस में रायपुर, महासमुंद और धमतरी जिले की 100 छात्राएं 18 महीने का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। रायपुर जिला प्रशासन की ओर से इन सभी छात्राओं के लिए भोजन, आवास व अन्य सुविधाएं प्रदान की जा रही है। प्रशिक्षण अवधि पूर्ण हो जाने के बाद इन छात्राओं को बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही स्वयं का स्टार्टअप शुरू करने में भी सहायता मिलेगी। प्रशिक्षण के दौरान निःशुल्क लैपटॉप भी इन छात्राओं को दिया गया है। 
विज्ञापन


इस दौरान डॉ. सुदेश धनखड़ ने वीआईपी रोड पर स्थित राम मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की। उनके आगमन पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा एवं जिला रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप ने उनकी अगवानी की।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें