फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: उत्कर्ष ने साझा किए अनुभव, कहा- लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर जिएं पसंद से आजादी की जिंदगी

Thu, 19 Jan 2023 05:05 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेली

सार

मेरे लिए यह अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपनी पसंद का जीवन जीने की आजादी है। हर दिन कुछ नया सीखने के लिए में नया ट्राई करता हूं। उत्कर्ष मुंगेली में अपने अनुभवों को लोगों के बीच साझा कर रहे थे। 
विज्ञापन
उत्कर्ष पियूष। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्कर्ष पीयूष, जिन्होंने दुनियाभर के सबसे कम उम्र के डिजिटल एंटरप्रेन्योर्स में अपनी पहचान बना ली है। छत्तीसगढ़ पहुंचे उत्कर्ष ने कहा कि, सफलता का मतलब अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग चीजें हैं। मेरे लिए यह अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपनी पसंद का जीवन जीने की आजादी है। उत्कर्ष मुंगेली में अपने अनुभवों को लोगों के बीच साझा कर रहे थे। वह एक युवा एंटरप्रेन्योर के रूप में युवाओं के लिए मिसाल बन चुके हैं।

विज्ञापन


उत्कर्ष ने कहा कि, छोटी उम्र से ही कुछ अलग करना चाहता था। धीरे-धीरे क्रिएटिव आइडिया आते थे। डिजिटल वर्ल्ड का कोई आइडिया नहीं था। लेकिन, मुझे अपना बिजनेस करना था। इस तरह मैं आगे बड़ा, फिर धीरे-धीरे काम शुरू किया। जब 15 साल का था, तभी एहसास हो गया था कि एक फेमस डिजिटलप्रेन्योर बनने के लिए कम उम्र से ही अपने करियर की मजबूत नींव रखनी होगी।

उत्कर्ष बताते हैं कि उनके जुनून ने ही दुबई में उन्हें आज एक सफल एंटरप्रेन्योर बनने की प्रेरणा दी है। वह कहते हैं कि, खुद को डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया में इस हद तक डुबो चुका हूं  कि हर दिन कुछ नया सीखने के लिए में नया ट्राई करता हूं। हम डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री में सर्विसेज देते हैं, जैसे-ऑनलाइन रेपुटेशन मैनेजमेंट, सोशल मीडिया मार्केटिंग, वेब और मोबाइल ऐप डेवलपमेंट, यूट्यूब मार्केटिंग, इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग और पब्लिक रिलेशन आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें