फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC: यूपीएससी की इंजीनियरिंग सर्विस प्रारंभिक परीक्षा कल, रायपुर में बनाए गए पांच एग्जाम सेंटर

Sat, 17 Feb 2024 06:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली की ओर से आयोजित इजीनियरिंग सर्विस प्रारंभिक परीक्षा कल यानी 18 फरवरी को है। इसके लिए राजधानी रायपुर में पांच एग्जाम सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली की ओर से आयोजित इजीनियरिंग सर्विस प्रारंभिक परीक्षा कल यानी 18 फरवरी को है। इसके लिए राजधानी रायपुर में पांच एग्जाम सेंटर बनाया गया है। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर दो से पांच बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को आधा घंटा पहले एग्जाम हॉल में पहुंचना है। इसके बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इस परीक्षा के लिए रायपुर के पांच एग्जाम सेंटर बनाया गया है। इसमें पीजी उमाठे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला शांति नगर रायपुर, जेआर दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला कालीबाड़ी चौक रायपुर, शहीद संजय यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजय नगर रायपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठपुरेना रिंग रोड नं. 1 रायपुर, शासकीय हाई स्कूल लालपुर रायपुर में आयोजित की जाएगी।
 
इस संबंध में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अवर सचिव बैद्यनाथ प्रसाद नई दिल्ली और एडीएम बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, डिप्टी कलेक्टर आशुतोष कुमार देवांगन, सहायक संचालक कौशल विकास विभाग केदार पटेल, रायपुर की उपस्थिति बैठक हुई। साथ ही संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली के गाइड लाइन अनुसार समस्त परिवहन अधिकारी/इन्स्पेक्टिग ऑफिसर और केन्द्राध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें