फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: दिनेश लाल निरहुआ के कार्यक्रम में हंगामा, नाराज दर्शकों ने तोड़ी कुर्सियां

Wed, 17 Jan 2024 12:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

तातापानी महोत्सव के आखिरी दिन छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम एवं श्याम बिहारी जायसवाल पहुंचे थे। महोत्सव के आखिरी दिन दर्शकों का जन सैलाब उमड़ पड़ा था।
विज्ञापन
निरहुआ के कार्यक्रम में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तातापानी महोत्सव के आखिरी दिन मंगलवार को भोजपुरी के सुप्रसिद्ध कलाकार और सांसद दिनेश लाल निरहुआ का कार्यक्रम महोत्सव में आयोजित था। निरहुआ रात करीब 9:45 के करीब स्टेज पर पहुंचे और 10:30 बजे कार्यक्रम समाप्त हो गया, जिसे लेकर यहां उपस्थित दर्शकों में नाराजगी देखी गई। 45 मिनट उनके स्टेज पर रहने के दौरान औपचारिकता ही करीब 20 से 25 मिनट चलती रही वहीं उनका कार्यक्रम मात्र आधा घंटा से भी कम समय हो पाया, इसके बाद दर्शकों ने हंगामा करना शुरू किया और बड़ी संख्या में कुर्सियां तोड़ दी।

विज्ञापन


वहां उपस्थित पुलिस बल के द्वारा किसी प्रकार से भीड़ को नियंत्रित किया गया। तातापानी महोत्सव के आखिरी दिन छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम एवं श्याम बिहारी जायसवाल पहुंचे थे। तातापानी महोत्सव के आखिरी दिन दर्शकों का जन सैलाब उमड़ पड़ा था। दर्शक यहां शाम 5 बजे से ही आना प्रारंभ हो गए थे और सात बजते बजते पूरी कुर्सियां भर गई थीं। दिनेश लाल निरहुआ के साथ भोजपुरी की सुप्रसिद्ध नायिका आम्रपाली दुबे भी पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें