मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है। इस चरण में जिन्होंने फॉर्म नहीं भर पाए, उन्हें एक बार और मौका मिलने वाला है। दूसरे चरण में पात्र हितग्राहियों से फिर से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ की महिलाएं महतारी वंदन योजना के फॉर्म भरने के लिए लंबी कतार में नजर आई। आज 20 फरवरी को शाम छह बजे के बाद आवेदन का सिलसिला थम जाएगा यानि आज से ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों माध्यम बंद हो जाएगा। इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है। इस चरण में जिन्होंने फॉर्म नहीं भर पाए, उन्हें एक बार और मौका मिलने वाला है। दूसरे चरण में पात्र हितग्राहियों से फिर से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अब तक 70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। महतारी वंदन योजना के प्रथम चरण में आवेदनों के प्राप्त होने के साथ-साथ सत्यापन की कार्यवाही भी की जा रही है। प्रथम चरण के बाद फिर से अगले चरण में पात्र हितग्राहियों को आवेदन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। यह प्रक्रिया सतत चलती रहेगी।
अब तक जो महिलाएं महतारी वंदन योजना के आवेदन भर चुके हैं, वे सभी आवेदन का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद जल्द ही अंतिम सूची जारी की जाएगी। अंतिम सूची जारी करने के बाद दावा आपत्ति भी ली जाएगी। दावा आपत्ति के निराकरण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। पहले चरण में जितने भी आवेदन आएंगे, उनके सत्यापन के बाद प्रथम बार डीबीटी के माध्यम से आधार लिंक बैंक खातों में मार्च माह की राशि, मार्च माह में ही अंतरित की जाएगी।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से छत्तीसगढ़ की जनता को दी गई गारंटी पूरी करने जा रही है। योजना के तहत छत्तीसगढ़ की पात्र विवाहित महिलाओं के खाते में प्रति माह एक हजार रुपये, इसी प्रकार साल में 12 हजार रुपये बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा।