फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: अज्ञात हमलावरों ने तीन ग्रामीणों पर चलाई कुल्हाड़ी, दो की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

Mon, 25 Mar 2024 08:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में अज्ञात हमलावरों ने तीन ग्रामीणों पर कुल्हाड़ी से प्राण घातक हमला कर दिया। इस हमले में दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक ग्रामीण को जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर नगर के अटल आवास से लगे मनकेली गोरना के जंगल के पास नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम के नक्सलियों ने रविवार रात डीआरजी जवान को गोली मार कर घायल कर दिया था। सोमवार को एक बार फिर बासागुड़ा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने तीन ग्रामीणों पर कुल्हाड़ी से प्राण घातक हमला कर दिया। इस हमले में दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक ग्रामीण को जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम बसागुड़ा थाना क्षेत्र के बासागुड़ा पुसबाका मार्ग पर कलार पारा के पास अज्ञात हमलावरों ने तीन ग्रामीणों पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दिया। इस हमले में चन्द्रिया मोडियम व अशोक भंडारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य ग्रामीण रमेश कारम इस हमले में जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए बासागुड़ा अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। 

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह घटना आपसी रंजिश से जुड़ा लग रहा है। पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश कर रही हैं। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक कारण का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें