फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: केंद्रीय मंत्री बोले- छत्तीसगढ़ सरकार को उर्वरकों की उपलब्धता का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए

Mon, 26 Sep 2022 03:24 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायपुर

सार

केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार को उर्वरक के मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। ऐसे कई अन्य मुद्दे हैं जिनका राजनीतिकरण किया जा सकता है।’
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा ने राज्यों में किसानों के लिए केंद्र द्वारा आपूर्ति किए जाने वाले रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता के मुद्दे का राजनीतिकरण करने का छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर रविवार को आरोप लगाया।

विज्ञापन


रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री खुबा ने यहां पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से देश में किसानों को कभी भी उर्वरकों की कमी का सामना नहीं करना पड़ा है ।

उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के पास उपलब्ध उर्वरक के भंडार के आंकड़ों का हवाला दिया, जो खरीफ फसलों के मौजूदा मौसम के दौरान वितरित किए जाने हैं।

राज्य सरकार के इस दावे के बारे में पूछे जाने पर कि केंद्र राज्य को पर्याप्त रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति नहीं करता है, मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार को उर्वरक के मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। ऐसे कई अन्य मुद्दे हैं जिनका राजनीतिकरण किया जा सकता है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में पिछले आठ साल में जब से मोदी सरकार सत्ता में आयी है, एक बोरी उर्वरक का भी अभाव नहीं हुआ है। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने अतीत में दावा किया था कि केंद्र सरकार राज्य में पर्याप्त उर्वरकों की आपूर्ति नहीं कर रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें