फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surguja: दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, उपचार जारी

Wed, 29 Nov 2023 06:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा

सार

सरगुजा जिला के मैनपाट में सिटी पार्क सपनादर के पास दो बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरगुजा जिला के मैनपाट में सिटी पार्क सपनादर के पास दो बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर से बाइक सवार तीन लोग मैनपाट जा रहे थे इधर मैनपाट से दो बाइक सवार अंबिकापुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान मैनपाट के सिटी पार्क सपनादर के पास दोनों बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें जांजगीर चांपा से मैनपाट जा रहे बाइक सवार तीन युवकों में से एक की मौके पर मौत हो गई तो वहीं मैनपाट से अंबिकापुर जा रहे बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौत हुई है। 

 

सूचना पर कमलेश्वरपुर पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है और घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें