फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में आंसू दे गया शिवांशु: चार बहनों में था अकेला, डबरी में डूबने से हादसा; मौत के बाद सदमे में माता-पिता

Tue, 14 May 2024 12:48 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर-रामानुजगंज

सार

बलरामपुर-रामानुजगंज में एक दो साल के शिवांशु की डबरी में डूबने से मौत हो गई। वह चार बहनों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत के बाद से माता-पिता सदमे में हैं।
विज्ञापन
दो साल के मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर-रामानुजगंज ग्राम पंचायत भवरमाल में एक दो साल के बच्चे की मौत हो गई। घर के सामने ही बने डबरी में डूबने से मौत हो गई। घटना से बच्चे के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। कोई विश्वास नहीं कर पा रहा था कि जो बच्चा कुछ देर पहले अपनी बहनों के साथ खेल रहा था। उसकी डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार के सुबह 9:30 बजे के करीब शिवांशु बखला पिता भावेश बखला अपने चार बहनों के साथ घर के सामने खेल रहा था। वह खेलते-खेलते घर के सामने ही डबरी में चला गया। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि जब वह कुछ देर तक घर में नहीं आया तो घर वाले खोजने लगे तो डबरी में देखा तो वह डबरी में डूबा हुआ था। घटना से शिवांशु के माता-पिता गहरे सदमे में  हैं।चार बहनों के बाद शिवांशु था। घर में सबका लाड़ला शिवांशु के अचानक इस प्रकार चले जाने से परिजनों के साथ-साथ पूरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें