फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetara Double Murder: सिरफिरे ने लाठी-डंडे से पीटकर दो लोगों को मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Mar 2023 03:16 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा जिले के देवकर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक सिरफिरे ने दो लोगों की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। शुक्रवार रात 8 बजे आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के देवकर पुलिस चौकी में दो लोगों की लाठी-डंडे से मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन, अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस चौकी से मिली जानकारी अनुसार नगर पंचायत देवकर वार्ड क्रमांक छह से लगे डेहरी मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे ग्राम बचेडी निवासी विनोद यादव पिता जगदीश यादव 37 साल और सुरेश धुर्वे पिता शोभा राम 40 साल देवकर से अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में घात लगाए बैठे आरोपी बद्री नाथ यादव ने रास्ता रोककर लाठी-डंडे से ताबड़-तोड़ हमला कर निर्मम हत्या कर दी। सुचना पर देवकर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल साजा भिजवाया है। 

एक ही गांव के हैं आरोपी और मृतक

हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई। शनिवार को पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी व दोनों मृतक एक गांव के है। शनिवार को गांव में दो लोगों की मौत के बाद भीड़ रही। हत्या के कारण अब तक स्पष्ट नहीं होने से लोगों में कई तरह की चर्चा है। हालांकि, बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले को पुलिस द्वारा जल्द प्रेस कांफ्रेंस लेकर खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें