फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर: तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, एक का मिला शव, दूसरे की खोजबीन में जुटी रेस्क्यू टीम

Sat, 25 Mar 2023 03:09 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर में लगातार हादसे की घटनाएं घट रही हैं। इसके बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं और मौत को खुलेआम दावत दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आज फिर देखने को मिला है। राजधानी के माना बस्ती क्षेत्र के तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर में लगातार हादसे की घटनाएं घट रही हैं। इसके बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं और मौत को खुलेआम दावत दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आज फिर देखने को मिला है। राजधानी के माना बस्ती क्षेत्र के तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना माना थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद तालाब में डूबे दोनों बच्चों में से एक का शव निकाला। वहीं दूसरे बच्चे की खोजबीन में आपदा प्रबंधन की टीम जुटी हुई है। 

बताया जाता है कि दोनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान डूबने से दोनों की मौत हो गई। मामले में ग्रामीण एसपी नीरज चंद्राकर का कहना है कि माना बस्ती के पास एक तालाब है, जहां 4 बच्चे नहाने के लिए गए हुए थे। इस दौरान थर्माकोल के सहारे बच्चे तैरने की कोशिश कर रहे थे। जिससे 2 बच्चे डूब गए। मौके से एक बच्चे का शव निकाल लिया गया है। वहीं दूसरे बच्चे के रेस्क्यू में टीम जुटी हुई है। जल्द ही बच्चे का शव ढूंढ लिया जाएगा। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें