कबीरधाम जिले में हत्या के दो मामले सामने आए हैं। पहली घटना में एक बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। वहीं, दूसरी तरफ एक शख्स की गला रेत कर हत्या कर दी। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जुटी है।
कबीरधाम जिले में बीते 24 घंटे में दूसरी हत्या की वारदात ने सनसनी फैला दी है। पहली घटना सोमवार को पुलिस चौकी पोंड़ी क्षेत्र के ग्राम प्रभाटोला में हुई, जहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद मंगलवार को पांडातराई थाना क्षेत्र के महली गांव में दूसरी हत्या का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पांडातराई थाना पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय रामगुलाल सोमवार देर शाम अपने घर पर अकेले थे। इस दौरान अज्ञात हमलावर ने उनका गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक के बेटे ने, जो उस समय जंगल में गाय चराने गया था, घर लौटने पर आंगन में पिता की लाश देखी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसका पोस्टमॉर्टम मंगलवार को किया गया।
पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई सुराग नहीं मिला है। परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, प्रभाटोला में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। दोनों हत्याओं के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है।