फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा बना कातिल: पिता ने खेत में हिस्सा देने से किया मना, गुस्से में डंडे पीट-पीटकर ली जान; शरीर पर मिले निशान

Tue, 03 Jun 2025 01:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा जिले में एक बेटे ने अपने पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
साजा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साजा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में एक बेटे ने पीट-पीटकर अपने पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा अपने पिता से खेत में हिस्सा मांग रहा था। वहीं, पिता ने हिस्सा देने से मना कर दिया। इस बात से नाराज बेटे ने डंडे से पिता को बुरी तरह पीटा और उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जगन्नाथपुर गांव निवासी मीनाराम जोशी ने अपने पिता गुलाब जोशी (50) से खेत में हिस्सा मांगा। पिता गुलाब जोशी ने खेत में हिस्सा देने से मना कर दिया। इस बात पर मीनाराम जोशी भड़क गया। दोनों के बीच विवाद हुआ और कुछ देर बाद मीनाराम जोशी ने डंडे से पिता पर हमला कर दिया। मीनाराम जोशी अपने पिता को तब तक पीटता रहा, जब तक उनकी मौत न हो गई। गुलाब जोशी के माथे, पीठी, सीना और कोहनी चोट निशान मिले हैं। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के जानकारी लेने के बाद आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1)बीएनएस का मामला दर्ज कर आज मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें