फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sakti: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 07 Apr 2023 10:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती

सार

सड़क हादसे में दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद चंद्रपुर थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना क्षेत्र के टीओ बैरियर चौक के एक तेज रफ्तार डंपर ने चालक आने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने मौके पर पहुंचकर मुआवजे की मांग को लेकर चक्का जाम किया। जहां घंटों तक रायगढ़ मुख्य मार्ग बाधित रहा।

विज्ञापन


एएसपी गायत्री सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि एक डंपर ने एक बाइक पर सवार दो लोगों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद चंद्रपुर थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान चक्रधर मेहर उम्र 55 वर्ष निवासी निवासी गोपालपुर और गोविंद राम यादव उम्र 50 वर्ष निवासी मिरौनी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें