फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा में बलवा: स्पीड ब्रेकर तोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 5 लोग घायल

Tue, 18 Jul 2023 04:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

सीसी रोड पर बने स्पीड ब्रेकर को तोड़ने के लिए दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से चार लोगों का अस्पातल में इलाज चल रहा है। वहीं, शिकायत के बाद कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
थाना नांदघाट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा जिला स्थित नांदघाट थाना क्षेत्र के कातलबोड़ गांव में सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी, सब्बल व लोहे से बने कृषि औजार से हमला कर दिया। इससे एक पक्ष का एक व्यक्ति व दूसरे पक्ष के चार व्यक्ति घायल हो गए। चारों को नवागढ़ अस्पताल से  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सोमवार शाम को रायपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, कातलबोड़ गांव में कुछ लोग सीसी रोड पर बने स्पीड ब्रेकर को तोड़ने पहुंच गए। वहीं, कुछ लोगों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। मना करने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी व सब्बल से वार कर घायल कर दिया। घायलों में रविंद्र कुर्रे, तोकेश्वर कुर्रे, मधु कुर्रे और राजकुमार शामिल हैं। सभी घायल एक ही परिवार के हैं, जिन्हें पहले 108 वाहन से इलाज के लिए नवागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से देवेन्द्र बारले ने तोकेश्वर कुर्रे और रविन्द्र कुर्रे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

देवेन्द्र बारले ने दोनों पर आरोप लगाया है कि जब वह सड़क पर बने अधिक ऊंचाई वाला ब्रेकर तोड़ रहा था, तभी आरोपियों ने लाठी व डंडों से हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। पुलिस ने देवेंद्र की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरे पक्ष के आवेदन पर महेन्द्र बारले, रेखालाल बारले, देवेन्द्र बारले, नंदलाल बारले, योगेन्द्र बारले के खिलाफ बलवा की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें