फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की मौत, चालक फरार; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 22 Jun 2025 06:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के सिसरिंगा घाटी से पलटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। चालक परमेश्वर यादव फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर सिसरिंगा घाटी से खेत में पलटने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना सिसरिंगा घाटी के पास हुई, जहां ट्रैक्टर सिसरिंगा से पत्थलगांव की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर घाटी से नीचे खेत में उतर गया और पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर में सवार दो मजदूरों राजू टोप्पो और संदीप बडा दोनों सजवारी चौकी क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर निवासी, की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक परमेश्वर यादव मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। यह घटना सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के नियंत्रण पर सवाल खड़े करती है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और फरार चालक की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें