फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों की वारदात, आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल

Thu, 30 Sep 2021 02:15 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

घटना बीजापुर के मोदकपल पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। बस्तर के आईजी पी. सुंदर राज ने कहा कि अभी इस मामले में पुरी जानकारी आनी बाकी है।  
विज्ञापन
नक्सलियों के आईडी बम विस्फोट में सीआरपीएफ के 2 जवान घायल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ के 170वीं बटालियन के 2 जवान घायल हो गए हैं। नक्सलीयों ने जवानों को निशाना बनाकर इस आईडी व्लास्ट को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


घटना बीजापुर के मोदकपल पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। बस्तर के आईजी पी. सुंदर राज ने बताया कि यह घटना रायपुर से 400 किमी दुर सुबह के 10 बजकर 45 मिनट पर सुरक्षाबलों के मुरकिनार और चिन्नेकाडेपल कैंपों के बीच हुई। सीआरपीएफ की 170वीं बटालियन एक सुरक्षा अभियान पर निकली थी। जब जवान इलाके की घेराबंदी कर रहे थे उसी समय दो कांस्टेबल सन्नीदुल इस्लाम और के. बालकृष्णा आईईडी की चपेट में आ गए। दोनों जवानों के पैरों में चोट आई है और उनहें एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया है। इलाके में जांच अभियान जारी है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा आदि क्षेत्र बुरी तरह से नक्सल प्रभावित हैं। आए दिन इन क्षेत्रों में नक्सली जवानों पर छुप कर हमले करते रहते हैं।  सुरक्षाबलों का नक्सलियों के खिलाफ़ अभियान सालों से जारी है जिससे नक्सली अब कमज़ोर होते चलें जा रहें हैं। इसलिए वोछुपकर जवानों पर हमले और आईडी ब्लास्ट जैसी वारदोतों को अंजाम देते रहते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें