फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: डबरी में डूबने से दो मासूमों की हुई मौत, मां के साथ पानी भरने गए थे बच्चे; गांव में पसरा मातम

Mon, 26 Aug 2024 10:43 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बस्तर जिले में दो बच्चों की डबरी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे मां के साथ पानी भरने के लिए गए थे। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
डूबने से मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलावंड में रविवार की शाम को एक हृदय विदारक घटना घटित हो गई। यहां गांव के ही दो मासूम बच्चों की डबरी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से गांव में मातम छा गया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


भानपुरी थाना प्रभारी राठौर ने बताया कि पिपलावंड निवासी बुलकु राम बघेल की साढ़े ती साल की बेटी ईश्वरी बघेल, नंदो राम कश्यप के चार वर्षीय पुत्र विकास कुमार कश्यप की मां के साथ नल पर पानी भरने के लिए गए हुए थे। पानी भरने के दौरान अचानक ईश्वरी व विकास वहां से गायब हो गए। महिला ने दोनों की काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों दिखाई नहीं दिए।

महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद दोनों बच्चों की खोजबीन की। मनकू के बाड़ी में बने डबरी में दोनों बच्चों का शव देखा गया। परिजनों ने बच्चों को बाहर निकाला और हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत से घर में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें