फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनीकट में डूबे 12 साल के दो बच्चे: होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ नहाने के लिए गए थे, दोनों के शव मिले

Wed, 08 Mar 2023 07:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

किसी तरह दोनों बच्चो को एनीकट से निकालकर बाहर लाया गया। दोनों को जिला अस्पताल लाए जहां पर डॉक्टरों ने जांच उपरांत बच्चों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों बच्चों के शवों को परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
एनीकट में बच्चों को तलाश करते ग्रामीण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में बुधवार को 12 साल के दो बच्चों की एनीटक में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद नहाने के लिए गए थे। इस दौरान गहरे पानी में चले गए। अन्य बच्चों ने उन्हें डूबते देखा तो परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद बच्चों को एनीकट से निकालकर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने वहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, लालपुर गांव के कुछ बच्चे होली खेलने के बाद नहाने के लिए जंगल के पास बने हर्राटोला स्टॉप डेम में नहाने के लिए गए थे। सभी बच्चे मस्ती करते हुए नहा रहे थे। इसी दौरान निखिल राठौर (12) साल और राहुल प्रजापति (12) साल भी नहाने के लिए एनीकट में उतरे। कुछ देर तक दोनों डेम के किनारे नहा रहे थे। उसके बाद वे थोड़ा आगे बढ़ गए। वहां पर गहराई अधिक थी, जिसके चलते दोनों डूबने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




दोनों को डूबता देख आसपास नहा रहे बच्चों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वे आंखों से ओझल हो गए। इसके बाद गांव में घटना की जानकारी मिली तो लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह दोनों बच्चो को एनीकट से निकालकर बाहर लाया गया। दोनों को जिला अस्पताल लाए जहां पर डॉक्टरों ने जांच उपरांत बच्चों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों बच्चों के शवों को परिजनों को सौंप दिया है। गांव में होली के दिन दो बच्चों की मौत से मातम पसरा हुआ है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें