फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dantewada: दो भाइयों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत, तेलंगाना की एक प्लास्टिक फैक्टरी में करते थे काम

Fri, 24 Mar 2023 09:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

मृतक की पत्नी ने बताया इस फैक्टरी में एक कुआं है, जहां प्लास्टिक गलाया जाता है। वहीं उसके पति और देवर काम करते थे। जहरीली गैस के रिसाव की चपेट में आने से पहले उसके पति की मौत हो गई, पीछे से बड़े भाई को बचाने गए देवर की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण ब्लॉक के गुडसे गांव से तेलंगाना काम करने गए दो मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत कारखाने में जहरीली गैस के रिसाव की चपेट में आने की वजह से हुई है। ये दोनों मृतक सगे भाई बताये जा रहे है, जो तेलंगाना के खम्मम जिला में काम करने गए थे। इस घटना में दंतेवाड़ा के गुडसे गांव का एक मजदूर भी बेहोश हो गया। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, तेलंगाना के खम्मम जिला के लक्ष्मीनगर में एक अंडा रखने वाली प्लास्टिक ट्रे बनाने की एक फैक्टरी है। इस फैक्टरी में बड़े से कुएं में उतरकर मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान पांच मजदूर बेहोश हो गए, जिनमें तीन दंतेवाड़ा के कटेकल्याण ब्लॉक के गुडसे गांव के रहने वाले थे, और दो तेलंगाना के मजदूर थे। गुडसे गांव के एक मजदूर की तो जान बच गई पर दो सगे भाई जोगा और बुधराम की मौत हो गई।

विज्ञापन

मृतक बुधराम की पत्नी हिमानी ने बताया इस फैक्टरी में एक कुआं है, जहां प्लास्टिक गलाया जाता है। वहीं उसके पति और देवर काम करते थे। जहरीली गैस के रिसाव की चपेट में आने से पहले उसके पति की मौत हो गई, जिसके बाद अपने बड़े भाई को बचाने गए देवर की भी जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। एक ही घर के दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दोनों की मौत के बाद अब परिवार में कमाने वाला कोई नहीं बचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें