फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 20 किग्रा वजन के दो बम बरामद, निष्क्रिय किया गया

Wed, 14 Sep 2022 05:40 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, दंतेवाड़ा।

सार

सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे सुरक्षा बलों के एक दल को गश्त पर रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि जवान जब कमारगुड़ा शिविर से जगरगुंडा की ओर जा रहे थे, तब उन्हें सड़क के किनारे बम होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने लगभग 20 किलोग्राम वजन के दो पाइप बम बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के कमारगुड़ा गांव के करीब सुरक्षा बलों ने सोमवार को लगभग 20 किलोग्राम वजन के दो पाइप बम बरामद किए।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे सुरक्षा बलों के एक दल को गश्त पर रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि जवान जब कमारगुड़ा शिविर से जगरगुंडा की ओर जा रहे थे, तब उन्हें सड़क के किनारे बम होने की जानकारी मिली। हालांकि, बाद में बम निरोधक ने दो पाइप बम बरामद कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों ने बताया क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें