फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kondagaon: धान खरीदी में गड़बड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 16 लाख का घोटाला; 700 क्विंटल धान का फर्जीवाड़ा

Fri, 06 Sep 2024 04:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

कोण्डागांव जिले में शासकीय धान खरीदी केंद्र में 706.90 क्विंटल धान की फर्जी खरीदी और 15,55,830 रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने केंद्र के प्रभारी बालनाथ दीवान और कंप्यूटर ऑपरेटर यामिनी पुजारी को गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोण्डागांव जिले के गिरोला ग्राम के शासकीय धान खरीदी केंद्र में 706.90 क्विंटल धान की फर्जी खरीदी और 15,55,830 रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशन में कोण्डागांव पुलिस ने केंद्र के प्रभारी बालनाथ दीवान और कंप्यूटर ऑपरेटर यामिनी पुजारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। 

विज्ञापन


मामले की शुरुआत 2 सितंबर 2024 को हुई जब खाद्य विभाग की नोडल अधिकारी ललिता मरकाम ने धान खरीदी में अनियमितता की शिकायत की। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, गिरोला में 2023-2024 के खरीफ विपणन वर्ष के दौरान 706.90 क्विंटल धान की फर्जी खरीदी का पता चला, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि सरकारी धन का दुरुपयोग कर कूटरचना द्वारा धान की राशि का गबन किया गया था। आरोपी बालनाथ दीवान और यामिनी पुजारी को 5 सितंबर को गिरफ्तार किया गया, जबकि प्रबंधक संतोष साहू फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें