फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: शराब पीने के लिए मांगे पैसे; नहीं देने पर जमकर पीटा, जान से मारने की दी धमकी, 2 बदमाश गिरफ्तार

Thu, 25 May 2023 07:33 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर में पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बदमाश शराब पीने के लिए लोगों को डरा-धमकाकर पैसा वसूल रहे थे। बदमाशों ने रात 12 बजे ड्यूटी से आ रहे दो कर्मचारियों को पकड़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर में पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बदमाश शराब पीने के लिए लोगों को डरा-धमकाकर पैसा वसूल रहे थे। बदमाशों ने रात 12 बजे ड्यूटी से आ रहे दो कर्मचारियों को पकड़ा। उनसे पैसा देने की मांग की। पैसा नहीं देने पर उनसे मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


यह पूरा मामला सिविल लाइन थाने क्षेत्र का है, प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि बिजली ऑफिस से घर लौटते समय उन्हें घड़ी चौक के पास कुछ बदमाशों ने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। नहीं देने पर मारपीट किया। आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 262/23 धारा 294,323,327,506,34 रिपोर्ट दर्ज किया गया है।

सिविल लाइन थाने की पुलिस टीम ने मामले में पतासाजी करते हुए संतोषी नगर टिकरापारा थाना रायपुर निवासी आरोपी अमन सिंह और अर्जुन नगर थाना सिविल लाइन रायपुर निवासी आरोपी वीरू जगत उर्फ वीरेन्द्र जगत को गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में टिकेश साहू के कब्जे से 1 नग बांस का डंडा भी जब्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें