फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: झीरम घाटी के दिवंगतों के लिए दो मिनट का मौन, 25 मई को दी जाएगी श्रद्धांजलि

Sun, 21 May 2023 06:38 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अर्धशासकीय कार्यालयों में 25 मई को 2 मिनट का मौन रखा जाएगा। इस अवसर पर झीरम घाटी में दिवंगत कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों, सुरक्षाबलों के जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अर्धशासकीय कार्यालयों में 25 मई को 2 मिनट का मौन रखा जाएगा। इस अवसर पर झीरम घाटी में दिवंगत कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों, सुरक्षाबलों के जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके साथ ही नक्सल हिंसा में वर्तमान और पिछले वर्षों में शहीद हुए जवान और लोगों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
विज्ञापन


 राज्य शासन ने 25 मई को हर साल झीरम घाटी श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। बता दें कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी झीरम घाटी श्रद्धांजलि दिवस के दिन शहीदों की स्मृति में सभी शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कार्यालयों में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। 

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने के लिए शपथ भी दिलाई जाएगी। 15 मई को झीरम घाटी श्रद्धांजलि दिवस मनाने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन की ओर से प्रदेश के समस्त विभाग, राजस्व मंडल के अध्यक्ष, समस्त विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त और कलेक्टरों को पत्र भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें