फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: 16 लाख रुपये के दो इनामी सहित तीन नक्सली गिरफ्तार; आठ किलो आईईडी, वॉकी-टॉकी और अन्य सामान बरामद

Sun, 21 May 2023 06:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

पुलिस ने जिन दो हार्डकोर नक्सलियों को पकड़ा है, उसमें उत्तर बस्तर डिवीजन कम्पनी नम्बर 5 सेक्शन 'ए' डिप्टी कमांडर पीलू राम आंचला उर्फ सालिक आईईडी एक्सपर्ट है। वहीं हार्डकोर नक्सली रमेश पुनेम बीजापुर में सीसी मेंबर कोसा का गनमैन भी रह चुका है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी नक्सली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस और बीएसएफ जवानों ने संयुक्त कार्रवाई कर तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सलियों में दो हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं। इनके ऊपर 16 लाख रुपये का इनाम है। जवानों ने पकड़े गए आरोपियों से आठ किलो का आईईडी, वॉकी-टॉकी और अन्य समान जब्त किया है। आरोपियों में एक नक्सली संगठन का डिप्टी कमांडर और एक जन मिलीशिया सदस्य भी शामिल है। इनके पास से दो हजार रुपये के नोट भी बरामद हुए हैं। जवानों ने कार्रवाई कोयलीबेड़ा क्षेत्र में की है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बीएसएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम केसोकोडी, गट्टाकाल, गोमे की ओर सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान केसोकोडी पहाड़ी जंगल में जवानों को देख वहां मौजूद तीन लोग भागने लगे। जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए नक्सलियों में पीलू राम आंचला उत्तर बस्तर डिवीजन कंपनी नंबर- 5 सेक्शन 'ए' में डिप्टी कमांडर है। रमेश पुनेम उर्फ बुधरु सदस्य है और पुनऊ राम मंडावी जनमिलिशिया सदस्य है। पीलू राम और रमेश पुनेम पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम घोषित है। 

आईईडी एक्पर्ट है हार्डकोर नक्सली पीलू
पुलिस ने जिन दो हार्डकोर नक्सलियों को पकड़ा है, उसमें उत्तर बस्तर डिवीजन कम्पनी नम्बर 5 सेक्शन 'ए' डिप्टी कमांडर पीलू राम आंचला उर्फ सालिक आईईडी एक्सपर्ट है। वह जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी प्लांट किया करता था। उसकी निशानदेही पर चिलपरस मार्ग से आठ किलो का आईईडी बम व बिजली वायर बरामद किया गया है। वहीं हार्डकोर नक्सली रमेश पुनेम बीजापुर में सीसी मेंबर कोसा का गनमैन भी रह चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें